Birth of positive thoughts in my life part fifteen : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग पंद्रह।

मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा  होगा जहां से भी आप डाउनलोड करके शेयर कर सकते हैं।

फेसबुक पेज लिंक

https://www.facebook.com/share/p/2qNYmUtVHTjp2Mwp/?mibextid=qi2Omg

*विश्वास इतना करो कि वह तुम्हारे साथ छल करते समय खुद को दोषी समझे और प्रेम इतना करो कि उसके मन में सदैव खोने का डर बना रहे।

*समय जब समझता है तो बात बड़ी गहराई तक समझ में आती है यदि किसी के नजरिऐ में आप एक बार गलत हो जाए तो यदि वो शख्स आपके लिए जान भी दे दे तो उसके लिए आपका नजरिया हमेशा गलत ही रहेगा।

*दूसरे का उदाहरण देना आसान है किंतु खुद को उदाहरण के लायक बनाना बहुत मुश्किल है।

*जिस इंसान में जीवन के महत्व का ज्ञान होता है वही झुकते हैं और जो इंसान अपनी घमंड में व द्वेष में आकर अच्छे इंसान का भी बुरा सोचते हैं वो कभी नहीं झुकते बर्बादी द्वार खड़े क्यों न हो।

*दुखी इंसान को या परेशान इंसान को या बीमार इंसान को सलाह की नहीं साथ देने वाले एक दोस्त की जरूरत होती है । जो उसके दर्द को समझे उसकी बात सुने, लेकिन यहां लोग सलाह दे दे कर उसे और परेशान करने लग जाते हैं।

*भाग्य के नाम पर मिलने वाले दर्द व आंसू उस शिष्यों के समान होती है जिसे जितना अधिक पोषण मिलेगा वो उतनी बड़ी होती चली जाएगी।

*गलत होने के बावजूद यदि आप किसी अच्छे इंसान को अपने द्वेष के कारण गलत साबित करने पर तुल जाओ, तो अच्छे इंसान आपके सारे राज की उल्टी करना शुरू कर देंगे जिससे आप परेशान हो जाएंगे और फिर आपकी मदद चाह कर भी काल तो क्या महाकाल भी नहीं कर पाएंगे । ऐसा नहीं होता अपने जीवन यात्रा पर जरा विचार करके देखिएगा।

*जिसकी सोच छोटी होती है अक्सर वो ही किसी के विश्वास को तोड़ता है । ऐसा करके वह इंसान बहुत खुश होता है और जब परमेश्वर उस इंसान के विश्वास पे खड़े नहीं उतरते तो वो इंसान रोता भी बहुत है।

*हर स्त्री चाहती कि हर पुरुष अपने अंदर का रावण को मारे किंतु

कोई स्त्री नहीं चाहती अपने अंदर के कैकई, मंथरा, तारका, शूर्पणखा, कैकसी… को मारे

एक स्त्री ही एक रावण को जन्म देती है और वही कहती फिरती है रावण के अंत की बात। स्वयं की सोच में परिवर्तन से ही सृष्टि में रावण का अंत संभव है।

*वक्त किसी किसी को ऐसी समस्या से गुजारती है जो वक्त आने पर ही समझ में आती है वास्तविक समस्या है क्या।

*जिंदगी का सच बड़ा ही अजीब है न जिसे आप सबसे ज्यादा पसंद करते हैं, भरोसा करते हैं, कभी उसके बारे में बुरा नहीं सोचते वही आपके रोने की सबसे बड़ी वजह बन जाते हैं।

*जिंदगी के सबक बड़े निराले होते हैं यदि आप अपने या अपने परिवार के लिए गलत शब्द सुनना पसंद नहीं करते हैं तो दूसरे के परिवार को गलत कहना भी आपको पसंद नहीं होना चाहिए।

*कुछ लोगों से संघर्ष ने एक सबक तो जरूर सिखाया जो जितना अपने किस्मत पर यकीन करता है उसने उतनी ही बड़ी गलत निर्णय अपने जीवन में लिया होता है।

*लोग कहते हैं बात बोली गाली गलौज देह में नहीं लग जाता अंधविश्वास है। जैसे जो भाग्य में लिखा होता है वही होता है अंधविश्वास है। अगर यह सच में लोग मानते तो शिकायत किसी से न करते हैं। हकीकत तो यही है सारी समस्याओं की जड़ बात बोली गाली गलौज ही है।

*दुनिया में एक ही संपूर्ण व्यक्ति का जन्म हुआ है जिसकी सकारात्मक सोच की शक्ति से दुनिया हैरान है। उसे हम भगवान श्री कृष्ण के नाम से जानते हैं।

*लोग कहते हैं भगवान की मर्जी के बिना एक पत्ता भी नहीं हिलती अंधविश्वास है यदि यह सच होता तो इंसान अपनी समस्याओं के लिए दूसरे इंसान को कभी दोषी नहीं ठहरता।

*वक्त कभी-कभी ऐसी परिस्थिति हमारे समक्ष ला देता है जहां हम समस्या को सिर्फ समस्या के नजरिए से देखेंगे तो सिर्फ समस्या ही हमारे जीवन में बढ़ती चली जाएगी किंतु हम समस्या को सिर्फ समाधान की नजरिए से देखेंगे तो सिर्फ समाधान ही हमारे जीवन में बढ़ती चली जाएगी।

*जो शब्द अपने लिए आप सुनना पसंद न करें वह शब्द दूसरों के लिए आपको कहना पसंद नहीं होना चाहिए।

*किस्मत में यकीन करने वाले लोग से बड़ा लक्ष्य कोई और तय नहीं कर सकता। अपने सबसे बड़े गलत निर्णय को सुधारने के लिए इस जन्म के लिऐ कर्म नहीं करते बल्कि अगले जन्म के लिए कर्म करते हैं। ताकि अगले जन्म मुझे सब कुछ अच्छा मिले पैसा घर रिश्ते हमसफर।

*बेवजह झूठ बोलने से खून हो जाता है विश्वास की अपनेपन की रिश्ते की सपने की और सबसे ज्यादा एक खूबसूरत इंसान की।

*यदि आप अपने गलत निर्णय पर हंस सकते हो तो आप उसे हार भी सकते हो।

*अगर कोई इंसान शर्माता है तो उसका खास ख्याल रखिए। यदि आपके बातों से उसके श्रम का लिबास उतर गया तो उससे बड़ा बेशर्म इंसान आपके लिए और कोई नहीं होगा।

*शांत समुंदर देखकर अक्सर लोग भूल जाते हैं कि यह समुद्रर अपने अंदर कितने तूफान समेटे हैं और समुद्र शांत हुआ तो लोगों का जीवन भी अशांत हो जाता है

*लोग झूठ बोलते हैं कि झूठ बोलना पाप है । झूठ बोले कौवा काटे , सच तो यह है कि

“सच बोलना पाप है सच बोले आदमी काटे”

*हर लड़के को राधा जैसी लड़की चाहिए किंतु कोई लड़का कृष्ण बनना तो दूर कृष्ण के बताएं मार्ग पे चलना भी नहीं चाहता।

*हर लड़की को कृष्ण सा जीवन साथी चाहिए किंतु कोई भी लड़की कृष्ण के संघर्ष में उसका साथ देना नहीं चाहती

*अमर प्रेम तो सिर्फ एक बार जो किसी एक से होता है यदि राधा के बिना निभाना पड़ जाए तो 16108 का साथ भी कम पड़ जाए।

*कृष्ण की गीता समझने के बाद भी यदि लोग किस्मत में अंधविश्वास करते हैं तो अपना आत्मविश्वास ही खोते हैं।

*बच्चे परिंदे जैसे होते हैं जमाने के नाम पर उनकी आजादी मत छीनों। मासूम परिंदे को क्या पता जमाने के नाम पर उसकी उड़ान कितने पिंजरे में कैद है। बस कुछ परिंदे पिंजरे से आजाद होना जानते हैं और इतिहास ऐसे ही आजाद परिंदे को याद रखती है।

*घमंड एक अग्नि की तरह है जिसे जिस विषय के लिए हो उसे ही जलती है। यकीन न हो तो अपने जीवन में झांककर स्वयं को परखिये। ज्ञान का हो तो नए प्रयोग का तिरस्कार करेंगे । पैसे का हो तो दूसरे को तुच्छ समझेंगे । रूप का हो तो स्वयं के सपने को जलाती है ।शक्ति का हो तो स्वयं को हमेशा विजयी समझेंगे

*दुनियां की सबसे कड़वी दवाई है सच कहना किसी के जीवन की सच्चाई कह के तो देखिये दुनियां में आपसे गलत इंसान उसे कहीं नहीं नज़र आने वाला ।

डियर फ्रेंड्स किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। त्रुटि की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए आपका हृदय से आभारी रहूंगा। कॉमेंट्स में अपना विचार साझा कर मुझे अपना मार्गदर्शन दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Birth of positive thoughts in my life part fourteen : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग चौदह

January 20, 2024 0 Comments 2 tags

Birth of positive thoughts in my life part fourteen : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग चौदह मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा होगा

Birth of positive thoughts in my life : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म

November 25, 2023 0 Comments 3 tags

वह मेरे मन में बना रहा और मैनें नए रास्ते तलानशने शुरू कर दिए अतः मैं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को बंद कर दिया और मन में उठ रहे विचारों

Dr. Rajendra Prasad life and quotes: डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, जीवन और विचार।

December 3, 2023 0 Comments 3 tags

Dr. Rajendra Prasad life and quotes : डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद, जीवन और विचार। स्वतंत्र भारत के पहले बिहार के लाल जो भारत के प्रथम राष्ट्रपति बनें।डॉ राजेन्द्र प्रसाद (3 दिसम्बर