Birth of positive thoughts in my life part seventeen : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग सत्रह।

मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा होगा जहां से भी आप डाउनलोड करके शेयर कर सकते हैं।

फेसबुक पेज लिंक

https://www.facebook.com/share/p/3gCok5A8Bhd7Tc86/?mibextid=qi2Omg

*अजीबे वक्त चल रहा है लोग आपके बातों का अर्थ कम और अनर्थ अधिक निकालते हैं।

*अब लोग अच्छाई से ज्यादा बुराई पे यकीन करते हैं।

*अपने अंदर के स्वयं की सोच को पहचानो और सफलता की वो सुनामी लाओ की माता-पिता को अपने घर का पता बताने के लिए अपना ही नाम लिखने में शर्मिंदगी महसूस हो और अपने बच्चों के नाम से घर का पता लिखने में गर्व महसूस हो।

*प्रकृति ने जीवन जीने के बड़े आसान नियम बनाएं हैं किंतु इंसान ने अपने बुद्धि के प्रयोग व खोजो से आसान जीवन के रास्ते को दुश्वार बना दिया है।

*कुछ निर्णय के परिणाम हमेशा गलत ही होते हैं माफी मांगना और पश्चाताप करना महज खानापूर्ति है।

*रिश्ते और मोतियों की माला में यह समानता है कि जैसे धागा मोतियों को एक रखता है और धागा टूटते ही मोती बिखर जाती है वैसे ही रिश्तो में अपनापन और विश्वास रिश्तो को जोड़े रखती है, टूटते ही सभी रिश्ते बिखर जाते हैं।

*जिंदगी में सारा खेल समय का है । जिस इंसान ने भी समय पर समय की इज्जत कर ली समय आने पर समय उसी का होगा।

*युद्ध अपने आप में पर्याप्त है । यह शब्द सार्वभौमिक सत्य है: नुकसान

इंसानों के बीच युद्ध हुआ तो इंसानों की हानि, जीवन युद्ध शुरू हुआ तो सांसों की हानि, नए संबंधों के संगम का युद्ध हुआ तो पहले संबंधों की हानि

क्या ऐसा नहीं होता अब तक के यादों को तरो ताजा कीजिए सब समझ आ जाएगा।

*निर्णय तो सभी करते हैं और अपने जीवन के लिए लिए गए निर्णय से सभी प्रेम भी बहुत करते हैं । निर्णय की प्रेमिका से सभी नफरत क्यों करते हैं पता नहीं उफ एक तरफा प्रेम…

*गरीबी, गलत संगत व बेरोजगारी वो जहर है जिससे एक समय बाद सपने ही नहीं अपने भी रूठ जाते हैं जिंदगी के सफर की शुरुआत समय पर कीजिए सकारात्मक सोच के लोगों की संगत कीजिए।

*जीवन में ज्ञात शत्रु खतरनाक नहीं होते जितने रिश्ते में छिपे अज्ञात शत्रु होते हैं अपने जीवन यात्रा में झांकिये समझ आ जाएगा।

*अच्छी चीजें पढ़ना लिखना और सुनना सबको अच्छा लगता है और उसे जीवन के चरित्र में उतरना करोड़ों में एक ही इंसान कर पाता हैं। जिसके अंदर पागलपन भड़ा हो कुछ अलग कर दिखाने का।

*जिन्हें मदद करनी होती है वो रास्ते तलाशते हैं जिन्हें मदद नहीं करनी होती वो बहाने तलाशते हैं।

*बुरे वो लोग नहीं जो कहते हैं कि आप अपने सपने पूरे नहीं कर सकते बल्कि बुरी आपकी वो सोच है जो उन लोगों की बातों को सच मान लेते हैं।

*जो इंसान आपकी बातों से असहमत है वो हर किसी से आपके बारे में नकारात्मक बातें ही करेगा।

*समय के पास भी इतना समय नहीं है कि गुजरे समय को वापस कर दे।

*कोई अपना होकर डराने की कोशिश करें तो डर कर रिश्ते निभाने से अच्छा है निडर होकर रिश्ते तोड़ देना चाहिए।

*विश्वास करने वाला से ज्यादा बेवकूफ गधा विश्वास तोड़ने वाला होता है क्योंकि वह अपने छोटे से स्वार्थ के लिए एक प्यारे इंसान को खो देता है।

*नकारात्मक लोग कमियों को दूर करने में विश्वास करते हैं और सकारात्मक लोग खूबियों को निखारने में विश्वास करते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Birth of positive thoughts in my life part  three : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग तीन

January 7, 2024 0 Comments 0 tags

Birth of positive thoughts in my life part three : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग तीन । मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक

Birth of positive thoughts in my life : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म

November 25, 2023 0 Comments 3 tags

वह मेरे मन में बना रहा और मैनें नए रास्ते तलानशने शुरू कर दिए अतः मैं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी को बंद कर दिया और मन में उठ रहे विचारों

Birth of positive thoughts in my life part twelve : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग बारह

January 20, 2024 0 Comments 2 tags

  Birth of positive thoughts in my life part twelve : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग बारह मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक