Birth of positive thoughts in my life part two : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग दो
मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा होगा जहां से भी आप डाउनलोड करके शेयर कर सकते हैं।
फेसबुक पेज लिंक http://📸 Look at this post on Facebook
https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02g6A4SJxnnCN9w5iLkAUa7AVEAGaqMqGw4mSDG8Avj9ZZ8x5Kq6Yqw3aNv5BjVDnrl&id=100038810066845&mibextid=CTbP7E
*भारत विकास की पहली सीढ़ी पर पांव उस दिन रखेगा जिस दिन देश का आखिरी बच्चा भूखा पेट न सोएगा ।
*अगर कोई आपको अपनी तकलीफ बताएं तो उससे अच्छे से पेस आओ क्योंकि आप सुन रहे हो और वह महसूस कर रहा है मदद ना कर सको तो मत करो किंतु सांत्वना जरूर दे देना सब ठीक हो जाएगा । “धैर्य रखो” ।
*जिसे भीड़ से अलग चलने का बुखार होता है न तो लोग उसे गलत ही समझते हैं जब तक वो खुद को साबित ना कर दें।
* पता नहीं जन्म और पुनर्जन्म की बातें किसने गढ़ी है ।इतनी बुराइयां है फिर भी न राम का जन्म हुआ न रहीम का न कृष्ण का न करीम का एक ही जिंदगी मिली है जियो ऐसे की आपकी कहानियां ‘अमर’ हो जाए।
*बेटियों को अपने पिता के स्वभाव का अध्ययन करना चाहिए। स्वभाव जैसा होगा संपर्क भी वैसे लोगों से अधिक होगा और आपके लिए रिश्ते भी वैसे ही लोग भेजेंगे। धूर्त हो तो धूर्त जुआरी हो तो जुआरी से ही पूछेंगे रिश्ते।
* जब से कमरा रहने के लिए नहीं किराए के लिए बनाए जाने लगे पर्यावरण से लगाओ खत्म सा हो गया है। दिल्ली जैसे शहरों में तो रूम रेंट बाद में और नियम पहले बताए जाते हैं। #फीमेल फ्रेंड्स आर नॉट अलाऊ हियर #यू कांट यूज रूफ।
*जन्नत तो जिंदा दिली के साथ जीने में है ।मरणोपरांत स्वर्ग नरक 72 … का ख्वाब दिखाने वाले से कहिए पहले आप जाइए हम पीछे से आते हैं।
*एहसान मान उस खुद का जिसने तुझे चुना था किसी के मदद के लिए, पर यह नादान इंसान भूल क्यों जाता है उसकी नाराजगी दो पल में मोहताज कर देगा किसी के मदद के लिए, पररखने की कोशिश कीजिएगा स्वयं के जीवन में सत्य प्रतीत होगा।
*जब आप अपनी सबसे बड़ी गलती को नहीं स्वीकारते हैं तो आप अनजाने में उससे भी बड़ी गलती करते हैं और आपका जीवन किस्मत के बैसाखी के सहारे चलने लगता है।
*हर लड़के को काली लड़कियां अच्छी नहीं लगती चाहे वह अमीर क्यों ना हो। किंतु पैसे वाले हर काला शख्स भी लड़कियों को पसंद आ जाता है।
*बेवजह आपको कोई समय नहीं देता अगर कोई दे रहा है तो उसका भी कोई स्वार्थ पूरा हो रहा होता है। लेकिन ना हो तो अपने जीवन यात्रा को स्मरण कीजिए स्वयं यकीन हो जाएगा।
*सुख से जीना है तो हमेशा छोटी जिम्मेदारी लीजिए और समस्याओं में सुख आता हो तो बड़ी जिम्मेदारी लीजिए।
*जो बड़ी जिम्मेदारी लेता है या लेने की बात करता है अक्सर उसी को अधिक सवाल के जवाब देने होते हैं। उसके लिए पंचायतें भी अधिक होती है और उसे गलत भी अधिक समझा जाता है।
*लड़कियों को अक्सर अजीब वहम होता है कि उसका हमसफर उसके पिता से अच्छा होगा।
*भारत में शिक्षा का आज भी स्तर ये है की लड़की के जन्म लेने पर दोष मां पर मढ़ दिया जाता है, जबकि पूर्ण दोषी तो पिता होता है।
*धूर्त आदमी अपने बच्चों की जिंदगी बर्बाद करने के बाद भी खुद को शहनशाह समझता है।
*शायद पूर्वजों को भी पता था मां बनने की सही उम्र 16 से 25 वर्ष और आज का विज्ञान भी 20 से 25 वर्ष को मां बनने की सही उम्र मानता है और 30 वर्ष के बाद समस्याएं शुरू हो जाती है। आज अपने जीवन के मूल्य को न समझने का परिणाम है कि विज्ञान अरबों डॉलर का व्यापार आईवीएफ सेरोगेसी.. के इस्तेमाल से अर्जित कर रही,फिर भी मां बनने का अरमान पूरे नहीं कर पा रही।
*ऐ खुदा तू ही सबकी किस्मत लिखता है और कर्मों का हिसाब भी करता है। फिर तू सब की किस्मत में खुशियां ही क्यों नहीं लिखता । तुझे भी कर्मों का हिसाब करने में आसान रहेगा।
*आप किसी का अच्छा करते हैं तो भगवान हजार गुना अच्छा आपके साथ करते हैं ।अगर यह बात सच है तो फिर आप किसी का बुरा करते हैं तो भगवान आपके साथ…स्वयं विचार कीजिएगा।
*वक्त और ठोकर को सीखने की असीम क्षमता होती है।
*झूठ फरेब धोखा… इतना बढ़ गया है कि अक्सर औरतें हम सफर के साथ कम और भगवान के भरोसे ज्यादा जीते हैं और इसे सिखाने वाली भी तो एक औरत ही होती है। विचार कीजिएगा।
*एक लड़की अपनी उम्र का अधिकांश हिस्सा अपने ससुराल में बिताती है। फिर भी वह ससुराल के सभी लोगों को अपना नहीं समझ पाती है। स्वयं विचारिएगा।
*किसी शख्स के दर्द के एहसास मात्र से आपकी आंख में आंसू आ जाए तो यकीनन हकीकत में उसने दर्द को सहने के लिए कितनी रात आंसूओं में गुजरी होगी इसका एहसास आप कभी नहीं लगा सकते।
*जिस इंसान का गुरु वक्त बन जाए उसकी बातों को झूठलाना आसान नहीं होता।
*हर किसी को बार-बार माफ कर दीजिए उनकी गलतियों के लिए किंतु विश्वास सिर्फ एक बार कीजिए।
*जिस वस्तु को बेचने की जल्दबाजी होती है वैसे व्यवसाय को करने में नुकसान की संभावना ज्यादा होती है।
*एक लड़का एक लड़की को तभी तक पसंद करता है जब तक उसे हासिल न कर ले।
*जब तक आपके निर्णय का परिणाम लोगों को नजर ना आने लगे तब तक आपको सभी गलत ही समझते हैं।
डियर फ्रेंड्स किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। त्रुटि की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए आपका हृदय से आभारी रहूंगा। कॉमेंट्स में अपना विचार साझा कर मुझे अपना मार्गदर्शन दे सकते हैं, धन्यवाद।