Birth of positive thoughts in my life part ten : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग दस

मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा होगा जहां से भी आप डाउनलोड करके शेयर कर सकते हैं।

फेसबुक पेज लिंक https://m.facebook.com/story.php?story_fbid=pfbid02VGXgwTcpA11CxYbTarJ4pdF3UHTKB2Rz6T8Mdcrtin89dYNqkXRcEzAr3HD6XPcFl&id=100038810066845&mibextid=ZbWKwL

*जब अपने ही बच्चों के सही निर्णय पर नेगेटिव सोचेंगे तो जलने वाले रिश्तेदार और जलने वाले समाज के लोग क्या सोचेंगे।

*आहार का कुपोषण तो दूर हो सकता है किंतु कुपोषण यदि संस्कार का हो तो वह दूर नहीं हो सकता।

*ब्रांड एंबेसडर बनने की सोच मत पालो, खुद को एक ब्रांड बनाना है सोच ऐसी पालो।

*अच्छे विचार यदि मन में रहे तो जहर के समान है व हृदय में उतर जाए तो ही अमृत है।

*इस जहां में हम जीने आए हैं और इसके लिए जिंदगी को बारीकी से पढ़ना होता है, समझाना होता है व जानना होता है।

*भगवान हर इंसान की सभी ख्वाहिश पूरी करते हैं बसरते इंसान की ख्वाहिशों की लिस्ट बदलता न रहे।

*लोगों की मानसिकता होती है बेवजह सलाह देना ऐसे लोगों से सलाह देने के लिए पैसे मांग कर देख लेना सलाह देना तो दूर अपना मुंह दिखाना भी छोड़ देंगे।

*जैसे कोई दौड़ते हुए भोजन नहीं कर सकता है वैसे ही जमाने की बातों से अशांत मन कभी भी अपने लिए और अपने परिवार के लिए सही निर्णय नहीं ले सकती।

*हर एक लिखी हुई बात को हर एक पढ़ने वाला नहीं समझ सकता लिखने वाला भावनाएं लिखता है और लोग शब्द पढ़ते हैं।

*लड़कियों का सवाल बड़ा अजीब और सत्य से पड़े होता है। बच्चा पैदा करने की मशीन नहीं होती है एक लड़की, सच तो यही है कि अगली पीढ़ी को इस दुनिया में लाने वाली जैविक मशीन ही तो हो।

*आपकी गलतियों के लिए भगवान माफ कर सकते हैं।इंसान माफ कर सकते हैं किंतु आपके कर्म आपको कभी माफ नहीं करते। आपके कर्मों का फल हर हाल में आपको भोगने ही होंगें।

*अजीब अंधविश्वास है 15-16 वर्ष की पत्नी और 40-50 वर्ष का पति। करवाचौथ तीज चरचंडा सोमवती अमावस्या करने से पति की उम्र बढ़ती है। सत्य तो यह है की जन्म और मृत्यु भगवान द्वारा निश्चित है।

*बहुत झूठ बोलते हैं लोग जो कहते हैं समय के साथ दर्द कम हो जाता है किंतु हकीकत तो ये है कि समय के साथ इंसान उसको उस दर्द को सहने की और इसी दर्द के साथ जीने की आदत हो जाती है।

*हमारे मस्तिष्क में दो घोड़े होते हैं नेगेटिव और पॉजिटिव मन वाले घोड़े जो घोड़े को चारा अधिक खिलाएंगे वो रेस में जीतेगा।

*दुनिया में दो प्रकार के लोग होते हैं। दूरदर्शी और अदूरदर्शी सत्य यह भी है कि 99% लोग अदूरदर्शी होते हैं जो किस्मत के सहारे जीते हैं और सिर्फ एक प्रतिशत लोग ही दूरदर्शी होते हैं जो अपने निर्णय से अपनी पूरी दुनिया ही बदल देते हैं।

*जिस इंसान के सारे सपने टूट गए हो उसके बावजूद उसने फिर से नए सपने देखने की हिम्मत हो तो वह शख्स ही जिंदा है अन्य तो बस जी रहे होते हैं।

*जब जिंदगी सीखाना शुरू करती है तो किताबों की जरूरत नहीं पड़ती।

*कुदरत ने अनगिनत जीव बनाए हैं और उसके जीवन जीने के सामान्य जीवनशैली भी। किंतु इंसान एकमात्र जीव है जो सन्यासी जीवन शैली में भी विश्वास करता है।

*जब दूसरे हौसला तोड़ते हैं तो चलता है किंतु जब अपने ही हौसला तोड़ते हैं तो बहुत बुरा लगता है।

*सबसे धोखेबाज शख्सियत वक्त है जो कभी लौट कर वापस नहीं आता।

*भारत के बच्चों का सबसे बड़ा गुनाह क्या है ,बड़े सपने देखना और सपने मैगी की तरह नहीं होती जो 2 मिनट में पूरी हो जाए। सपने तो समर्पण,संयम,संघर्ष व विश्वास मांगती है।

*सच्चे रिश्ते कुछ नहीं मांगते शिवाय वक्त इज्जत और मुहब्बत के।

*जो लड़कियां हमेशा अपनी पति की शिकायत अपनी मां से करती है तो उसे खुद समझ जाना चाहिए कि उसने एक बेहतर हमसफर अपने लिए नहीं चुना है।

*जिस दिन आपके अंदर यह विश्वास जाग जाएगा न कि हार को हराना है उस दिन से आपके सारे सपने पूरे होने शुरू हो जाएंगे ।

*सबसे बड़ा गुरु कोई नहीं होता क्योंकि यह किताबों को पढ़ना नहीं जिंदगी को पढ़ना सिखाता है।

*पढ़े लिखे होने के बावजूद आप किसी विषय पर इंडिपेंडेंट सोच नहीं रखते हैं तो आप अभी भी अनपढ़ हैं।

*कुछ लोगों को आसान काम आसानी से समझ में नहीं आते किंतु मुश्किल काम आसानी से समझ में आ जाते हैं।

*कुछ समय बाद बुरा समय का भी बुरा समय आता है संयम रखें अमावस्या के बाद पूर्णिमा आता है।

*डर से बड़ा वायरस नहीं और हिम्मत से बड़ी कोई वैक्सीन नहीं।

*पति का किरदार ऐसा हो की पत्नी दुआ मांगा करें कि पति जैसा ही मेरा बेटा हो ताकि वह जिसका हाथ थामें उस घर की बेटी को भी कभी अफसोस न हो।

*एक सपना टूट कर चकनाचूर हो जाने के बाद दूसरा सपना देखने के हौसले का नाम जिंदगी है।

*नासमझ ही रहते हैं तो ठीक था उलझनें बढ़ गई है जब से समझदार हुएं।

*जो चीज वक्त पर नहीं मिलती वो बाद में मिले ना मिले कोई फर्क नहीं पड़ता।

*कुछ गलतियों को माफ करना भी कई बार सबसे बड़ी गलती होती है।

*बड़े अजीब हैं ये जिंदगी के रास्ते अंजाने मोड़ पर कुछ दोस्त बन जाते हैं मिलने की खुशी दे या ना दे बिछड़ने का गम जरूर दे जाते हैं।

*करिश्माई लोग अपने इमेज पर हुए प्रहार से कभी आहत नहीं होते आहत होने का काम तो मूर्खों का होता है।

*एक सफल व्यक्ति हमेशा कुछ अच्छा हासिल करने के लिए प्रेरित होता है न कि किसी को पराजित करने के लिए।

डियर फ्रेंड्स किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए मैं क्षमाप्रार्थी हूं। त्रुटि की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए आपका हृदय से आभारी रहूंगा। कॉमेंट्स में अपना विचार साझा कर मुझे अपना मार्गदर्शन दे सकते हैं, धन्यवाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Explore More

Guru Nanak Jayanti : गुरु नानक जयंती

November 27, 2023 0 Comments 3 tags

Guru Nanak Jayanti : गुरु नानक जयंती गुरु नानक सिख धर्म के पहले गुरु है। 15 अप्रैल 1469 को गुरु नानक देव का जन्म तलवंडी ननकाना साहिब में हुआ था।

Birth of positive thoughts in my life part fifteen : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग पंद्रह।

February 4, 2024 0 Comments 2 tags

Birth of positive thoughts in my life part fifteen : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग पंद्रह। मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा 

Birth of positive thoughts in my life part six : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग छ:

January 8, 2024 0 Comments 2 tags

Birth of positive thoughts in my life part six : मेरे जीवन में सकारात्मक विचारों का जन्म भाग छ: मेरे फेसबुक पेज OR FOUNDATIONS पर सभी क्योट्स का पिक लगा होगा